अल्मोड़ा:- नगर में 2 दिन ठप रहेगी जलापूर्ति….. जानिए कारण

अल्मोड़ा। नगर में आगामी रविवार और सोमवार को जलापूर्ति ठप रहेगी। बता दें कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में सुधारीकरण के कार्य हेतु कोसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 7 घंटे तक सुचारू नहीं होगी। इस कारण कोसी नदी स्थित दोनों पंपों से पंपिंग भी नहीं होगी और जिला मुख्यालय समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाएगा। जिससे जिले की 1.20 लाख आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगामी रविवार के दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी इसलिए मुख्यालय समेत कई ग्रामीणों को पानी भी नहीं मिल पाएगा। रविवार के अलावा आगामी सोमवार को कुछ मोहल्लों को पानी मिल सकता है मगर इस दौरान भी कई लोगों को पेयजल की समस्या उठानी पड़ सकती है। बता दें कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में सुधारीकरण के साथ-साथ उन पेड़ों के टहनियों की लापिंग भी की जानी है जो बिजली लाइनों को छू रहे हैं।