
अल्मोड़ा| राम कृष्ण कुटीर विवेकानंद कार्नर द्वारा विभिन्न विद्यालयों के अति निर्धन छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए| जिसमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुड़कफून के 83, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जूड़ के 12, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोबा के 9 तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुड़कफून के 20 छात्र-छात्राएं शामिल थे, इनको बनियान एवं 68 अभिभावकों व विभिन्न ग्रामों के अति निर्धन परिजनों को कंबल तथा चार दिव्यांगजनों को बनियान, कंबल व राशन सामग्री वितरित की गई|
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनडाल में भी गर्म वस्त्र वितरित किए गए| यहां विद्यालय के 33 अति निर्धन छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को कंबल प्रदान किए गए|
इस दौरान राम कृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानन्द जी महाराज ने कहा कि मानवमात्र और जीवमात्र की सेवा ही ईश्वर सेवा है| उन्होंने सभी से चरित्रवान एवं संस्कारवान नागरिक बनने का आवाहन किया| राम कृष्ण कुटीर से आए स्वामी गोविंद महाराज ने भी विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा|
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक पीतांबर दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया|
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया| इस अवसर पर पंकज जोशी, नरेंद्र सिंह, अनीता पांडे, अमन कुमार, अभिलाषा जोशी, मनोज जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, शोबन कनवाल, मालती गस्याल, इला पांडे, धन सिंह मार्तोलिया, नीतू रावत, कमला आर्या आदि उपस्थित थे|
