
अल्मोड़ा। जिले में सिलेंडर न मिलने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है जिले के दन्या क्षेत्र में लंबे समय से गैस सिलेंडर आपूर्ति न होने से लोगों में काफी आक्रोश भर गया है और ऐसे में ग्रामीणों ने खाली सिलेंडरों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सिमलखेत- लोहाघाट मोटर मार्ग पर यह प्रदर्शन किया और कहा कि धौला देवी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसोली के तोक ढूना में लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है जिससे कि ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, गैस एजेंसी और अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते उन्हें यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

