अल्मोड़ा:- पेयजल की आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

अल्मोड़ा। जिले की चनोली में पेयजल के आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। एक हफ्ते से चनोली ग्राम समूह में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति करने के लिए कहा है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए चनोली ग्राम समूह पेयजल योजना बनाई गई है लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। एक हफ्ते से आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी जल जीवन मिशन के तहत इसका इंटेक नहीं बनाया गया जिससे कि पाइपलाइन में जगह-जगह मिट्टी और रेत भर गई। इस कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Recent Posts