
आज प्रांतीय उद्योग व्यापार नगर मंडल के विजय प्रत्याशियों का जुलूस अल्मोड़ा पलटन बाजार से होते हुए चौघानपाटा पर पहुंचा जिसमें मल्ली बाजार ,जोहरी बाजार, खजांची बाजार ,कचहरी बाजार, चौक बाजार ,लाला बाजार ,चोघनपाटा में सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।
,सभी विजय प्रत्याशी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, उपाध्यक्ष नरेंद्र लाल शाह ,महिला उपाध्यक्ष जया साह, महासचिव वकुल साह, कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल ,उपसचिव अश्विनी नेगी, आशीष कुमार और उनके समर्थकों द्वारा एक विशाल जुलूस के माध्यम से अल्मोड़ा नगर के सभी व्यापारियों का वहां की जनता का धन्यवाद दिया। जिला व्यापार मंडल द्वारा रघुनाथ मंदिर के पास उनका भव्य स्वागत किया गया तथा बाजार में विभिन्न जगह पर उनके व्यापारियों द्वारा स्वागत किए गए सभी विजय प्रत्याशियों ने समस्त व्यापारियों को विश्वास दिलाया है कि वह व्यापारियों की सभी समस्याओं के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने जिला व्यापार मंडल और समस्त व्यापारियों का आभार जताया और भविष्य में किसी भी समस्या से निपटने का भरोसा व्यापारियों को दिया ,विजय जलूस में धारानोला, खत्यारी बाजार ,सरकार की आली, एनडीडी के व्यापारी उपस्थित थे।

