
अल्मोड़ा। जिले में आगामी होली के पर्व को देखते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है नगर में पैकेट बंद मिठाइयां और खुले मेवे के जरिए कोई मिलावटी खाद्य सामग्री ना पहुंचे इसके लिए प्रशासन की ओर से मावा और मिठाइयों के नमूने लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बाहरी जिलों और विभिन्न क्षेत्रों से जिले में प्रवेश कर रही खाद्य सामग्री से लदे वाहनों का निरीक्षण किया। लोधिया पुलिस बैरियर पर ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई और इस दौरान जिस खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हो रही थी टीम द्वारा उसके नमूने लिए गए ताकि सामग्री की जांच हो सके। होली के पर्व पर लोगों को मिलावटी युक्त मावा या अन्य खाद्य सामग्री ना मिले इसके लिए विभाग सतर्क हो गया है।

