

अल्मोड़ा। जिले में अराजक तत्वों ने व्यापारियों से मारपीट की इस दौरान बीच बचाव करने उतरे व्यापारी नेता का भी सिर फोड़ा। नगर के माल रोड पर अराजक तत्वों से पिटते व्यापारी को बचाने के लिए आए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पर अराजक तत्वों में हमला करते हुए सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया जिससे कि खून बहने लगा और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले में तहरीर दी है। नशे में धुत्त होकर माल रोड में 5 से 6 रअराजक तत्वों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट की और इस दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वहा से जा रहे थे इसलिए वह बचाव करने के लिए आए तो अराजक तत्वों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया ऐसे में बीते बुधवार को नगर अध्यक्ष पदाधिकारियो के साथ कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर सौंपी तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

