
अल्मोड़ा जिले के भत्रौजखान क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर फेरी लगाने वाले गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फेरी लगाने की आड़ में यह गांजा तस्करी कर रहे थे पुलिस द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। भत्रौजखान पुलिस द्वारा एक और सल्ट पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और इन तस्करों से पुलिस द्वारा साढ़े 14 किलो गांजा बरामद किया गया है। यह तीनों आरोपित गांजे को मैदानी क्षेत्रों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे लेकिन पुलिस द्वारा इन्हें पहले ही दबोच लिया गया। भत्रौजखान थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार के अनुसार पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान छोटी घट्टी के पास भिकियासैंण बसोद मार्ग पर एक बाइक सवार को रोक फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाली गठरी को खोलकर देखा तो उसमें 6 किलो 860 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने आरोपी सलीम निवासी मुरादाबाद यूपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सल्ट थाना अध्यक्ष कश्मीर सिंह का कहना है कि शुक्रवार तड़के मरचूला मौलेखाल की ओर जा रही एक बाइक को रोका गया और कुलदीप तथा दिनेश कुमार 7 किलो 595 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया इन दोनों ने बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे और मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।