Almora- ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने 149 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर वसूला 70 हजार रुपए से अधिक जुर्माना…… पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस द्वारा लगातार यातायात समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है। बता दें कि यातायात नियम, ऑपरेशन मर्यादा में पर्यटन में सार्वजनिक स्थलों पर उत्पात मचाने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बीते रविवार को कार्यवाही की। पुलिस ने कुल 149 लोगों के विरुद्ध इस दौरान कार्यवाही की और 70,000 रुपए से भी अधिक का जुर्माना वसूला। रविवार को पुलिस ने शिखर तिराहा, टैक्सी स्टैंड तिराहा, माल रोड, पांडेखोला, करबला समेत विभिन्न स्थानों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। दो पहिया वाहन में बगैर हेलमेट और तीन सवारी बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई और नियम तोड़ने वाले 128 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही हुई। उनसे कुल 63000 का जुर्माना वसूला इसके अलावा सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों के आसपास शराब पीकर हुड़दंग मचाने और गंदगी फैलाने पर 21 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 7250 अर्थदंड वसूला गया।