अल्मोड़ा:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक….. दंपति सवार

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक में एक बाइक दुर्घटना का मामला सामने आया है। बता दे कि चौखुटिया ब्लॉक के सिमलखेत के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक खाई में गिर गई जिसमें दंपत्ति बुरी तरह से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने दंपति को सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद 108 के माध्यम से उन्हें सीएचसी चौखुटिया पहुंचाया गया। मंगलवार को वेतनधार निवासी मुकेश थापा उम्र 40 वर्ष और उनकी पत्नी मंजू उम्र 38 वर्ष बाइक से गढ़वाल की तरफ जा रहे थे लेकिन इसी बीच सिमलखेत के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आए और वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना के दौरान दंपत्ति काफी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और उन्हें ग्रामीणों द्वारा सीएचसी लाया गया।