Almora-: यहां दो कोरोना संक्रमित पाई गई महिलाएं लापता, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा| कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है| इसी क्रम में जिला मुख्यालय अल्मोड़ा अस्पतालों में जांच के लिए आई दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई| लेकिन यह दोनों महिलाएं बिना बताए लापता हो गई| इससे हड़कंप मचा हुआ है|


जानकारी के अनुसार कल होली एंजिल निवासी 32 साल की महिला बुखार से पीड़ित थी| यहां पर उसकी कोरोना जांच कराई जिसमें महिला संक्रमित निकली डॉक्टरों ने उसे कोरोना केंद्र भेजा लेकिन महिला और उसके परिजन बिना बताए गायब हो गए| जिसकी जानकारी फिर पुलिस को दी गई| इसके बाद बेस चौकी प्रभारी नेहा राणा ने कहा कि महिला की तलाश की जा रही है| फिलहाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है|
इधर महिला अस्पताल में भी गर्भवती कोरोना संक्रमित पाई गई| इसके बाद बिना बताए वह हो गायब हो गई| सीएमएस महिला अस्पताल डॉ प्रीति पंत ने कहा कि, महिला अस्पताल में संक्रमित गर्भवती बिना बताए घर चली गई थी| लेकिन उसे बुलाकर कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है| उसका उपचार चल रहा है|