अल्मोड़ा:- नगर में 3 दिन तक परिवर्तित रहेगी यातायात व्यवस्था……. जानिए निर्धारित रूट प्लान

अल्मोड़ा।नगर में आगामी 22 अक्टूबर 2022 से 24 अक्टूबर 2022 तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय के निर्देशानुसार यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। बता दें कि यह परिवर्तन दीपावली के त्यौहार को देखते हुए किया गया है और साथ में एसएसपी द्वारा जनता से अपील की गई है कि सभी नियमों का पालन करें। बता दें कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान के अनुसार सुबह 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक करबला से शिखर तिराहे की ओर भारी माल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा रात्रि 10:00 से सुबह 11:00 तक भारी वाहन इस रास्ते पर आ सकते हैं।

हल्द्वानी से बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले भारी माल वाहन बेस तिराहे से कर्नाटकखोला पांडेखोला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इसके अलावा लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे और टैक्सी स्टैंड से करबला की ओर सुबह 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चौपहिया वाहन नहीं जा पाएंगे।
बता दें कि 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक माल रोड पर करबला से लक्ष्मेश्वर तक वन वे व्यवस्था चलेगी।
शिखर तिराहे से एनटीडी की ओर सुबह 8:00 से रात्रि 10:00 बजे तक वनवे रहेगा।बता दें कि दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एसएसपी द्वारा जिले के सभी बाजारों में पुलिस को खास सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा संदिग्धों और अराजक तत्वों पर भी नकेल कसी जाएगी।