अल्मोड़ा:- मल्ला महल में अब पहाड़ी व्यंजनों का लाभ भी अब उठा पाएंगे पर्यटक

अल्मोड़ा। जिले के मल्ला महल में पर्यटक भारत और अन्य देशों से यहां पर इतिहास को जानने के लिए पहुंचते हैं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा जिले में काफी प्रसिद्ध है और अब यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को जल्द ही पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग यहां पर रेस्टोरेंट संचालित करने की योजना बना रहा है जिससे कि आने वाले समय में पहाड़ के उत्पादों को पहचान भी मिलेगी और पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। मल्ला महल की सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्यटन विभाग यहां पर रेस्टोरेंट संचालित करेगा जिसमें भट्ट की चुड़कानी, गहत की दाल, झोली- भात आदि व्यंजन बनाए जाएंगे और पर्यटन विभाग को भी इससे आर्थिक लाभ मिलेगा और पर्यटक पहाड़ी व्यंजन का आनंद ले पाएंगे।

Recent Posts