
अल्मोड़ा। नगर में पिछले कई महीनों से रोडवेज बसों का संचालन बाधित हो रहा है जिसका कारण यह है कि रोडवेज के पास चालकों की न्यूनता है तथा रोज कई मार्गो पर बसों के पहिए जाम रहते हैं जिस कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। डिपो कार्यालय में चालकों की न्यूनता है जिस कारण रोज कई मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो पाता। आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को भी बसों का संचालन नहीं हो पाया डिपो कार्यालय से जानकारी के मुताबिक आज अल्मोड़ा- धर्मघर, अल्मोड़ा- टनकपुर, बेतालघाट- दिल्ली, धर्मघर- दिल्ली तथा बागेश्वर- देहरादून के मार्गो पर बसों के पहिए जाम रहे।

