
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत में कालीगढ़ के जंगल में घात लगाए गुलदार ने बकरी को अपने मुंह में ले लिया और गुलदार के जबड़े की कैद से बकरी को छुड़ाने के लिए चरवाहा उससे भिड़ गया। तभी चरवाहे की जान बचाने के लिए चौकीदारी में मुस्तैद झबरू स्वान यानी कि उच्च हिमालय की वफादार स्वान प्रजाति का कुत्ता मौके पर पहुंच गया और उसने चरवाहे की जान बचा ली।
बता दें कि कालीगढ़ पट्टी के जंगल में चरवाहे पर गुलदार घात लगाए बैठा था और उसने एक बकरी को अपने मुंह में ले लिया उसी दौरान गुलदार के जबड़े से चरवाहा बकरी को छुड़ाने का प्रयास करने लगा तो उसकी जान पर खतरा बना तभी वह शोर मचाने लगा और चौकीदारी में मुस्तैद झबरू स्वान मौके पर पहुंच गए। इस घटना में चरवाहा घायल हो गया जिसे नागरिक चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया। बता दें कि सर्दी पड़ने के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों से बकरी पालक पलायन कर शिवालिक पहाड़ियों का रुख कर रहे हैं और बीते रात को चमोली गढ़वाल से भेड़ पालकों की टोली अल्मोड़ा मजखाली हाईवे पर स्थित अपने पारंपरिक ठिकाने में पहुंच गए। उनके साथ झबरू स्वान भी भेड़ बकरियों की निगरानी के लिए वहां पर आए हुए हैं तभी कालीगढ़ के जंगल में झबरू स्वान ने चरवाहे को गुलदार से बचाया।

