
अल्मोड़ा सिटी का देवलीखान गांव मशरूम विलेज के रूप में विकसित होने जा रहा है। जिला योजना के तहत स्वीकृत 22.5 लाख रुपए से गांव में 10 मशरूम उत्पादन इकाइयों की स्थापना की जाएगी और किसानों को इससे काफी लाभ मिलेगा जिले में मशरूम किसानो की आय का एक प्रमुख साधन बनता जा रहा है और ऐसे में किसान प्रतिवर्ष 37 हजार किलो मशरूम उत्पादन करेंगे जिससे उनकी आय 56 लाख तक होगी। उद्यान विभाग इस योजना से लोगों को जोड़ रहा है तथा विभाग को योजना के तहत 22.5 लाख की धनराशि मिली है जिससे कि हवालबाग ब्लॉक के देवलीखान गांव को मशरूम विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।

