अल्मोड़ा :- 17 अक्टूबर से बंद रहेगा शहर का यह मार्ग, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के करीब स्थिति रानीधारा मार्ग 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के कारण बंद रहेगा,

Advertisements

दरअसल रानी धारा में श्री पूरन सिंह के आवास के समीप सड़क काफी क्षतिग्रस्त है यहां पर लगातार जलभराव की समस्या भी होती रहती है जिसकी स्थानीय जनता द्वारा कई बार शिकायत भी की गई है नगर पालिका ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि रानीधारा मार्ग में 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक निर्माण कार्य किया जाना है इस दौरान रानी धारा और विवेकानंद विद्या मंदिर के समीप का मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा।

उन्होंने स्थानीय जनता से नगर पालिका को सहयोग देने की अपील की है।