![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| सरकार ने सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों एवं बच्चों में विश्वास जगाने और शिक्षा के उच्च स्तर को प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक ब्लॉक के दो उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने की योजना बनाई है| जिसके तहत सरकारी स्कूलों को मान्यता मिलने के बाद निजी स्कूलों की तर्ज पर चलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है|
इस वर्ष इस विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिल गई है| जिसके बाद अब विद्यालय के बच्चे 2024 से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे| राजकीय इंटर कॉलेज शहर का पहला सरकारी विद्यालय हो गया है जो सीबीएसई बोर्ड से संबंध है इसमें बालिकाओं को भी प्रवेश मिल सकेगा| विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है| इस दौरान नए शैक्षिक सत्र से कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया जा रहा है| सरकार का यह मानना है कि इससे विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ेगी और छात्रों को पहले से बेहतर शिक्षा मिल सकेगी| हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ाई होगी|
प्रभागीय प्राचार्य राजेश बिष्ट ने कहा कि ‘विद्यालय को मान्यता मिलने के बाद अब इस विद्यालय में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों से छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी| सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद पंजीकरण शुरू कर दिया गया है| कक्षा 6, 9 और 11 में पंजीकरण किए जा रहे हैं इस बार से विद्यालय में बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जाएगा|’
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)