अल्मोड़ा:- राजकीय महाविद्यालय मासी में आयोजित किया गया एनएसएस शिविर का तीसरा दिन

अल्मोड़ा। आज दिनांक 17 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय मासी में एनएसएस शिविर का तीसरा दिन आयोजित किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज तीसरा दिन था और शिविरार्थियों ने प्रातः काल व्यायाम योग से अपनी दिनचर्या की शुरुआत की।

अंबेडकर टोली द्वारा जलपान का कार्य संपन्न किया गया और उसके बाद शिविरार्थियों द्वारा शिविर स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मासी की परिसर की झाड़ियां काटकर साफ सफाई और वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान शीशम, सुरई आदि के पेड़ लगाए गए। बता दे की तृतीय दिवस के बौद्धिक सत्र का शुभारंभ लक्ष्य गीत गाकर किया और मुख्य अतिथि डॉ.प्रभाकर त्यागी, प्रभारी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया द्वारा स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर वृहत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर क विद्यार्थियों के विकास का आधार होते हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत करते हुए स्वच्छता सहित राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा कुमारी आंचल आर्य द्वारा किया गया और इस आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूरन राम, कैंप कमांडर डॉ निशा, डॉ संजीव कुमार, डॉ अनुराधा, डॉ राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।