
अल्मोड़ा।जिले में होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। बता दे कि होली की शुरुआत से ही पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी और लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील भी की गई। जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुड़दंग मचा रहे तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दे कि यह लोग शराब पीकर शोर मचा रहे थे और मारपीट कर रहे थे जब पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने अर्जुन लाल, जीवनलाल और सुनील कुमार निवासी बखरियाटाना थाना धौलछीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले इन्हें काफी समझाया मगर जब इन पर कुछ असर नहीं हुआ तो शांति व्यवस्था बनाने और अप्रिय घटना रोकने के लिए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

