
अल्मोड़ा| जिले में पशुओं के उपचार हेतु अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी| एंबुलेंस 108 की तर्ज पर अल्मोड़ा में भी मोबाइल एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है| जिसके तहत घर पर ही पशुओं के उपचार की सुविधा का शुभारंभ हो हो गया है|
सीवीओ डॉ. उदय शंकर के अनुसार किसानों को घर पर ही पशुओं के उपचार की सुविधा मिलेगी| यह सेवा पशुपालकों को टोल फ्री नंबर 1962 डायल करने पर मिलेगी|
बताते चलें कि कई बार पशुओं को समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हो जाती है| जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है| अब इस नई व्यवस्था से डॉक्टर पशुओं का उपचार करने किसानों के घर पहुंचेंगे| इस योजना के तहत पहले चरण में तारीखेत, सल्ट, द्वाराहाट, लमगड़ा विकासखंड के किसानों को राहत पहुंचाई जा रही है| एंबुलेंस में एक पशु चिकित्सक फार्मेसिस्ट, एक पशुधन सहायक की तैनाती की गई है| अन्य 7 ब्लॉकों में भी मोबाइल एंबुलेंस सेवा शीघ्र ही शुरू की जाएगी| इस योजना का लाभ हजारों पशुओं को मिलेगा|
