
अल्मोड़ा| हवालबाग ब्लाक के ग्राम पंचायत सिद्धपुर के पास जंगल में क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है| ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचीं राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है| लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है| बताते चलें कि बीते गुरुवार को देर रात राजस्व ग्राम पतलिया के सिद्धपुर के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा| ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया| मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अमरजीत सिंह ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया| राजस्व उप निरीक्षक ने कहा कि शव क्षत-विक्षत स्थिति में है मृतक की उम्र का भी अंदाजा नहीं लग पाया है|
