
अल्मोड़ा। जिले के स्याल्दे ब्लॉक के ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला होने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि ब्लॉक के कफल गांव के ग्राम प्रधान विनोद कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। कुछ लोगों ने प्रधान और उनके भाई को जान से मारने की कोशिश की। उन लोगों ने उनके भाई और उन्हें अगवा कर रात भर पिटाई की। पिटाई के दौरान प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा इस मामले में सल्ट थाने में 8 से 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिले में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं हालांकि पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में सख्ती से नजर रख रही है मगर फिर भी आरोपित अपराध करने से नहीं चूक रहे हैं।


