
अल्मोड़ा। जिले में मंगलवार की रात्रि कूड़ा उठाते समय जमकर हंगामा हुआ। बता दें कि मुख्यालय में अंडरग्राउंड डस्टबिन से कूड़ा उठाते समय निजी वाहन हटवाने को लेकर पर्यावरण मित्र से युवकों का विवाद हो गया और यह विवाद बढ़ता चला गया। अभद्रता से शुरू हुआ यह मामला मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घुसे चले तथा पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है और पुलिस मामले में जांच कर रही है। बता दें कि मुख्यालय के अंडरग्राउंड डस्टबिन से कूड़ा वाहन के माध्यम से कूड़ा उठाया जाता है और सोमवार की देर शाम धारानौला क्षेत्र में ट्रक संख्या यूके 01सीए 1482 कूड़ा उठाने गया था तभी वहां एक निजी वाहन भी खड़ा था। निजी वाहन चालक से डस्टबिन के पास से कूड़ा उठाने के लिए पर्यावरण मित्र ने वाहन हटाने के लिए कहा लेकिन वाहन सवार युवक और पर्यावरण मित्र दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया तथा तभी धारानौला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात कूड़ा वाहन में तैनात कार्मिकों के पक्ष से युवा कोतवाली पहुंचे और पर्यावरण मित्र पाताल देवी निवासी गौरव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।

