
अल्मोड़ा। जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का अभाव मरीजों के लिए काफी समस्या खड़ी कर रहा है। बता दे कि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी से उतरने लगी है। बांडधारी चिकित्सकों की उच्च शिक्षा करने जाने से डॉक्टरो की संख्या फिर से घटने लगी है। इस बार जिले को मिले नए बांडधारियों में से 27 चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए जा चुके हैं जबकि पीजी कर रहे सभी चिकित्सकों को मिलाकर कुल 74 चिकित्सक उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों का काफी अभाव है। अल्मोड़ा जिले में नियमित चिकित्सकों के कुल सृजित 290 पद हैं और उनमें कार्यरत केवल 168 चिकित्सक है। जिसमें से 39 पीजी करने चले गए और 10 अनुपस्थित हैं यानी कि नियमित रूप से वर्तमान समय में 119 डॉक्टर कार्यरत हैं।

