*अल्मोड़ा :- भाजपा में घमासान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अपने ही जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ रची साजिश ? पढ़े पूरी खबर*

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला पर अपने ही जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, दरअसल कुछ माह पूर्व एक एफ आई आर में वादी अनिल बिष्ट द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत कई आरोप लगाए गए थे, लेकिन वादी द्वारा आज सार्वजनिक रूप से दर्शन रावत से माफी मांगते हुए कहा गया कि उन्होंने दर्शन रावत का नाम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला के कहने पर लिया था

अनिल बिष्ट ने कहा कि दोनों के मध्य क्या रंजिश है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन जिला अध्यक्ष रवि रौतेला के कहने पर ही उन्होंने अपनी प्राथमिकी में जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत का नाम जोड़ा था

हालांकि इस विषय पर भाजपा जिलाध्यक्ष और अभियोजन का कहना है कि उनका इस पूरे मामले से किसी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं इसलिए उनके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है