अल्मोड़ा| नगर निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए जहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया| उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है| जानकारी के अनुसार नगर के विवेकानंद पुरी निवासी 22 वर्षीय युवक नवीन पुत्र देवेंद्र लाल ने शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया| हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई| इमरजेंसी में तैनात डॉ राहुल प्रधान ने बताया कि गंभीर हालात में परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया गया| यह सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पुलिस ने पंचायतनामे की कारवाई की| बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था जिस कारण उसे ये कदम उठाना पड़ा| युवक की माता महिला अस्पताल में कार्यरत है|
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत