Almora- मौसम ने बदली करवट…. जिले के तापमान में आई इतने सेल्सियस की कमी, पढ़ें पूरी खबर

बीते कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण अल्मोड़ा में तापमान लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बता दें कि बीते कई दिनों से उत्तराखंड राज्य में मौसम खराब चल रहा है और अल्मोड़ा में भी बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है जिसके कारण तापमान भी गिर रहा है। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा बीते बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि बार-बार हो रहे मौसम में बदलाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।