अल्मोड़ा:- जिले में लगातार बढ़ रही है बाघ की दहशत……. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा जिले में लगातार बाघ की दहशत बढ़ती नजर आ रही है। बता दें कि रानीखेत तहसील में गुलदार लगातार सक्रिय बना हुआ है लोग रात के वक्त घरों से बाहर निकलने में भी खतराने लगे हैं और व्यापारियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रेंज कार्यालय पहुंचकर गुलदार की समस्याओं को लेकर वन क्षेत्राधिकारी से वार्ता की और भी ज्ञापन भी सौंपा। लगातार रानीखेत में आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की चहल कदमी देखी जा रही है वहां लोगों में गुलदार को लेकर काफी भय व्याप्त हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में एक से अधिक गुलदार देखे जा चुके हैं और लोगों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि ट्रैप कैमरा लगाकर गुलदार की लोकेशन ट्रेस की जाएगी जिसके बाद पिंजरा लगाने की कार्यवाही होगी।