Almora-बारिश ना होने के कारण नगर के तापमान में हुई बढ़ोतरी….. जानिए आज का तापमान

अल्मोड़ा। जिले में पिछले कई समय से बारिश ना होने के कारण गर्मी काफी विकराल रूप ले रही हैं, चटक धूप तापमान में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं। बता दें कि जून के पहले पखवाड़े में अल्मोड़ा नगर में लगातार पारा चढ़ रहा है तथा जिला मुख्यालय में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ते हुए तापमान से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर में उमस काफी बढ़ गई है और इससे नगर का पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है क्योंकि अधिक गर्मी के कारण पर्यटक पर्यटन क्षेत्रों का रुख कम कर रहे हैं। जिला मुख्यालय में 33 डिग्री तापमान बढ़ने से लोगों को काफी बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है।