अल्मोड़ा:- दुकानदार ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को भी ओवर रेटिंग पर दी शराब……और फिर

उत्तराखंड राज्य में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग से संबंधित शिकायते सामने आ रही है। अल्मोड़ा में भी लगातार इसके खिलाफ कार्यवाही हो रही है और ऐसा एक मामला रानीखेत अल्मोड़ा से सामने आया है जहां रानीखेत तहसील के अंतर्गत शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्यवाही करने के लिए पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने खुद ग्राहक बनकर स्थिति का जायजा लिया। विक्रेता उन्हें पहचान नहीं पाए और उन्हें भी शराब के ओवर रेट बता दिए। इन दुकानों में शराब प्रिंट रेट से 15 से ₹25 अधिक महंगी बेची जा रही थी। जांच के बाद एसडीएम ने देखा कि जो भी शिकायतें की जा रही है वह सही है और इस मामले में भारी जुर्माने की संस्तुती कर उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा ओवर रेटिंग की शिकायतें मिलती है तो संबंधित दुकान को सील कर दिया जाएगा और समय-समय पर ऐसी कार्यवाही होते रहेगी ताकि ओवर रेटिंग की समस्या से आम जनता को बचाया जा सके।