अल्मोड़ा:- जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की सड़कों में 2 करोड़ से अधिक की लागत से होगा सुधार

अल्मोड़ा। जिले में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की सड़कों में दो करोड़ से भी अधिक की लागत के साथ सुधार कार्य किए जाएंगे जागेश्वर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और यहां पर मकड़ाउ- दशौला और बसोलीखान- चमतोला सड़कों का दो करोड़ से अधिक की लागत से सुधारीकरण किया जाएगा। शासन से दोनों सड़कों पर 6 किलोमीटर दायरे में सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए बजट अवमुक्त हो चुका है सड़क की दशा सुधारने से पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी। सड़क की दशा काफी खराब होने के चलते लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है ऐसे में लगातार हादसे लोगों को उन सड़कों पर यातायात करने से रोक रहे हैं मगर सड़क सुधार से क्षेत्र में पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी और संख्या में भी बढ़ौतरी होगी।

Leave a Reply