अल्मोड़ा -: आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, 15 रुपये तक हुई बढ़ोतरी

अल्मोड़ा| शादी के सीजन में फलों और सब्जियों के दाम लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं| भाव पूछने पर ग्राहकों को झटका लग रहा है| रोजाना सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं| ऐसे में सब्जी के बढ़ते दामों के बीच आम लोगों की जेब ढीली हो रही है| रसोई का बजट गड़बड़ा गया है| इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है| जिस कारण जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी की खपत बढ़ गई है जिससे सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं| इसी प्रकार सब्जियों के 10 से 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है| फलों को सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है लेकिन दाम महंगे होने के कारण फल भी गरीबों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं| सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि शादी के सीजन में सब्जी के दाम बढ़ जाते हैं| इन दिनों लोग सब्जियों में कटौती कर खरीदारी कर रही है|
सब्जियों के दाम -:
टमाटर -60
फूलगोभी -80
मटर – 50
बैगन – 40
लौकी -20
भिंडी – 80
करेला – 70
बंदगोभी – 40
कद्दू – 20
सेब – 150
अंगूर – 100
अनार – 120