
अल्मोड़ा| नगर के लोगों को अब अंधेरी गलियों से मुक्ति मिलेगी|
इसके लिए पालिका ने एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन में भेजा है| पालिका दावा कर रही है कि जल्द बजट मंजूर हो जाएगा|
बताते चलें कि अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में बजट की कमी के चलते करीब 10 साल बाद भी स्ट्रीट लाइटों को नहीं बदला गया है| इनमें से अधिकतर लाइटें पूरी तरह बंद हो चुकी है| कई लाइटों में रोशनी बेहद कम है| अब उम्मीद है कि शासन से बजट मंजूर होने के बाद अंधेरी गलियों से मुक्ति मिलेगी|
पालिका के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदला नहीं गया है| बजट न होने से कई जगह स्ट्रीट लाइटों में 9 वाट के एलईडी बल्ब लगाकर काम चलाया जा रहा है|
नगरपालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि नगर में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें पुरानी हो चुकी है| जिन्हें बदला जाना जरूरी है| बजट मिलते ही नई स्ट्रीट लाइटें लगने का काम शुरू किया जाएगा|


