
अल्मोड़ा। जिले में ठंड के मौसम में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 322 के पार पहुंच गई।
ठंड बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में उमड़ रहे हैं जिसके चलते बीते शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी 322 के पार पहुंच गई। इस दौरान फिजिशियन , नेत्र हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजो की लाइन लगी रही। दूर दराज से इलाज के लिए भी काफी अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे थे। ओपीडी में खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स- रे के लिए मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे और न सिर्फ जिला अस्पताल बल्कि बेस अस्पताल में भी इन दिनों मरीजों की भीड़ लगी रही। बदलते मौसम के साथ बीमारियां भी बढ़ रही हैं। अस्पताल में आए दिन मरीजों की संख्या डेढ़ सौ से 200 तक जा रही है मगर बीते शनिवार को अस्पताल में ओपीडी 322 के पार पहुंच गई।

