Almora- नगर को जल्द ही मिलेगा बंदरों से निजात…… इतने अप्रैल से पालिका चलाएगी बंदर पकड़ने का अभियान

अल्मोड़ा। नगर में कटखने बंदरों से जल्द ही लोगों को निजात मिलना शुरू होगा। बता दें कि नगर में बंदरों ने लोगों का रहना मुश्किल किया है। बंदर फल- सब्जी व्यापारियों का भी बेहद नुकसान कर रहे हैं और राह चलते लोगों पर भी झपट्टा मार रहे हैं।ऐसे में अब पालिका द्वारा आगामी 4 अप्रैल 2022 से नगर में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। बंदरों का रेस्क्यू कर पालिका द्वारा उन्हें एबीसी सेंटर में रखा जाएगा जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका बधियाकरण किया जाएगा।