
इन दिनों अल्मोड़ा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि ग्रामीण इलाकों में दिनदहाड़े भी गुलदार दिखाई दे रहे हैं। अल्मोड़ा में रानीखेत के तहसील ग्राम सौला द्वितीय में एक गुलदार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर हमला कर दिया। जिसके कारण महिला काफी जख्मी हो गई और उसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत लाना पड़ा। बता दें कि फिलहाल महिला चिकित्सकों की निगरानी में है और बाघ के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

