Almora -: जोशीमठ पहुंची जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम, किया सर्वे

अल्मोड़ा| पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे देश के प्रसिद्ध संस्थानों में शामिल जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल, अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों की टीम जोशीमठ त्रासदी के कारणों का पता लगाएगी| बायोडायवर्सिटी ग्लेशियरों के विशेषज्ञ वैज्ञानिक टीम में शामिल है| जिनके द्वारा पूरे क्षेत्र का सर्वे किया गया|


संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल के अनुसार, 10 दिन पूर्व संस्थान के 16 वैज्ञानिकों की टीम को जोशीमठ रवाना किया गया था| जिसमें भू बायोडायवर्सिटी, ग्लेशियरों के विशेषज्ञ वैज्ञानिक शामिल थे| इन्होंने जोशीमठ के ओली से लेकर धौलीगंगा व हेलंग से तपोवन तक का सर्वे कर कई सैंपल एकत्र किए हैं| जिसके आधार पर उन्होंने रिपोर्ट तैयार की है| जल्द ही टीम की वापसी होगी| उनकी रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा ताकि जोशीमठ में आई भयानक त्रासदी के पीछे के ठोस कारणों का पता चल सकें और इससे बचने के उपायों को खोजा जा सकें|
यह रिपोर्ट आपदा की दृष्टि से संवेदनशील प्रदेश के अन्य क्षेत्रों को बचाने के लिए प्रभावी होगी|