अल्मोड़ा – साफ-सफाई कर चलाया गया ‘स्वच्छता अभियान’, लिया गया कर्तव्य और जिम्मेदारियां को समझने का संकल्प

अल्मोड़ा| कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिनांक 1 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत एक वृहद स्तर पर रामलीला ग्राउंड के आसपास रास्ते, नाली, बालेश्वर मंदिर , नौला एवं नालियों की साफ सफाई कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
भारत स्वाभिमान किसान सेवा समिति उत्तराखंड के राज्य प्रभारी जसोद सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा रूप सिंह बिष्ट, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की |

प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा की संयोजक ज्योति सतवाल एवं युवा प्रभारी कमल कुमार बिष्ट के संयुक्त प्रयास एवं सहयोग से यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान मुहिम की एक पहल के रूप में दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को जागरूकता संदेश देने के साथ-साथ अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियां को समझने और उनको संपादित करने का संकल्प के रूप में भी लिया गया।
कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी उनकी समिति संस्था विद्यालय एवं विभिन्न संगठनों के माध्यम से और उनसे सभी जुड़े जिम्मेदार एवं जागरूक निष्ठावान व्यक्तियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन पर विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में लगातार प्रयासरत है| जिसमें मुख्यतः पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण, सफाई अभियान, नशा उन्मूलन, योग शिक्षा, कई खेलो आत्मरक्षा एवं शरीर को स्वस्थ एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से शिवरों का आयोजन एवं शिक्षा देना जरूरतमंदों की आवाज बंद कर एवं उनकी जरूरत के हिसाब से मदद करना अपनी सभ्यता और संस्कृति का मुखर होकर समर्थन कर आगे आना जैसे अनेकों जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का हिस्सा बनते आ रहे हैं। उनके सहयोगी एवं समर्थकों में मुख्य रूप से जसोद सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट ,डॉo वसुधा पंत, माया भोज, मंजू जोशी, तुलसी सिराड़ी, दीवान सिंह बिष्ट, देवेश बिष्ट, गीता मेहरा, भुवन त्रिपाठी, निरंजन पांडे, रंजना भंडारी, नीमा नगरकोटी, राधा राजपूत, ज्योति सतवाल, अनंत बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, अनीता नेगी, दीक्षा कांडपाल, काजल कांडपाल, लक्षिता, वर्षा मेहता, रिया बोरा, प्रज्ञा कठायात , माही, मयंक सिंह गैड़ा, मयंक पिलख्वाल, अनु कुमारी, अंशिका बिष्ट, प्रभात जोशी, अस्मिता पांडे, विजय भट्ट, मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अनेकों ताइक्वांडो खिलाड़ी और आम जनमानस, कई संस्थानों और समितियां की पदाधिकारियों ने शामिल होकर अनेकों अभियानों और जनकल्याणकारी समाज हित राष्ट्रहित के रास्ते में चलकर सहयोग दिया| जो की निस्वार्थ भाव से सकारात्मक सोच के साथ लगातार जागरूक और सचेत होने का संदेश देते आ रहे हैं इन सभी महानुभावों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर कमल कुमार विश्व ने जानकारी दी आगामी भविष्य में हम इन सभी के सहयोग से और बड़े स्तर पर अपने इन कार्यों और महिमा को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।


जसोद सिंह बिष्ट (राज्य प्रभारी) ने इस कदम को अच्छा प्रयास बताया| कहां, सभी की भागीदारी को लेकर संकल्प लेकर भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ाने की प्रेरणा बने और जागरूकता पैदा करे$ सभी इन बात को ध्यान देते हुए कहा कि हमें अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।