
अल्मोड़ा। जिले में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। आज 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक किया गया। आज बुधवार को मेयर अजय वर्मा ने स्वच्छता अभियान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों को शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही स्टेडियम से अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, एसएसजे विश्वविद्यालय तक सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, डीपीआरओ राजेंद्र सिंह गुंज्याल , सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल समेत कई लोग मौजूद रहे।


