Almora -: जैंती के सुमित जोशी ‘टाइगर’ का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज

अल्मोड़ा| बुलंदी साहित्य सेवा समिति अंतरराष्ट्रीय द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में ग्राम नया संग्रौली तहसील जैंती के सुमित जोशी ‘टाइगर’ ने प्रतिभाग किया|


यह कवि सम्मेलन 21 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022 तक अनवरत 400 घण्टे चला थाl जिसमें विश्व के 35 देशों के कवियों सहित कुल 3970 कवियों ने प्रतिभाग किया थाl अनवरत 400 घण्टे चलने वाले इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा विश्व रिकार्ड में दर्ज़ किया गया हैl
इस वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम का प्रसारण ऑस्ट्रेलिया , कनाडा, न्यूजीलैंड, अमेरिका के स्थानीय चैनलों पर भी किया गया थाl
बताते चलें विश्व के सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन का रिकॉर्ड बुलंदी संस्था के नाम पिछले वर्ष 207 घण्टे दर्ज था बुलंदी संस्था ने इस वर्ष 400 घण्टे अनवरत कार्यक्रम चला| अपना ही रिकार्ड तोड़ कर नया विश्व कीर्तिमान बना दिया है| संस्था उत्तराखंड राज्य के बाजपुर शहर से संचालित होती हैl जिसके संस्थापक उत्तराखंड के युवा कवि बादल बाज़पुरी एवं संरक्षक वरिष्ठ कवि पंकज शर्मा है| सुमित जोशी ‘राइटर’ को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं हिंदी साहित्य को समृद्ध करने हेतु संस्था द्वारा साहित्य गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया हैl
विश्व रिकॉर्ड द्वारा साहित्य गौरव सम्मान से अलंकृत किये जाने पर सुमित जोशी ‘राइटर’ ने समस्त बुलंदी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।