
अल्मोड़ा| दिवाली पर मां लक्ष्मी की मूर्ति गन्ने से तैयार की जाती है| गन्ने की खपत बढ़ने से इसके दाम भी बढ़ गए हैं| अल्मोड़ा में एक गन्ना 90 से 115 रुपये में बिक रहा है|
आज दिवाली पर गन्ने की मांग अधिक रहने पर कीमतों में और अधिक इजाफा देखने को मिल रहा है| अधिकतर स्थानों पर महालक्ष्मी पूजा के दिन गन्ने से मां लक्ष्मी की मूर्ति बनती है| गन्ने से बनी मां लक्ष्मी की मूर्ति की लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं| पहाड़ में गन्ने की खेती बहुत कम होती है, कुछ लोग घरों के आसपास गन्ना उगते थे, लेकिन अब बंदरों के आतंक के चलते लोगों ने गन्ना उगाना बंद कर दिया है| जिस कारण गन्ने के लिए मैदानी क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है| दिवाली पर गन्ने की मांग बढ़ जाती है| नगर में लाल बाजार, चौक बाजार, मिलन चौक समेत अन्य बाजारों में हल्द्वानी से काफी बड़ी संख्या में गन्ना बिकने आता है इसलिए पिछले साल एक गन्ना जहां 40 से 60 रुपये में आता था| इस बार गन्ने की कीमत में इजाफा देखने को मिला है| एक गाना 90 से 115 रुपये में बिक रहा है|
