
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की शुरुआत की। जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी,कुलसचिव प्रो इला बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह, कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र धामी, सहायक वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ देवेंद्र धामी, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल, उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय, सचिव चंदन मेर, जीवन मठपाल, प्रकाश भट्ट, हेम पांडे,कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत आयोजित हुई गोष्ठी में अतिथियों का बैच अलंकरण कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव प्रो इला बिष्ट ने कहा कि बोस जी का स्मरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने कहा कि बोस के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह ने आह्वान करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन प्रेरणाओं से भरा हुआ है, युवा उनके जीवन से प्रेरणा लें। कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र धामी ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस एक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी रहे है। प्रो विद्याधर सिंह नेगी ने कहा कि आजादी और देश को एक करने में नेताजी का योगदान बहुत है। ऐतिहासिक अध्ययन कर उनके जीवन से जुड़ी जानकारियों को संकलित करने की आवश्यकता है। कर्मचारी संघ के राजेन्द्र सिंह राणा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के योगदान एवं कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने बोस की जयंती को लेकर विस्तार से बात रखी।
जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने अपने उद्बोधन में कहा-सुभाषचंद्र बोस महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कुशल प्रबंधकर्ता रहे है। उनके आदर्श आज के दौर में प्रासंगिक एवं स्मरणीय है। वे आजाद हिंद फौज के माध्यम से ब्रिटिश ताकतों से लड़े। नेताजी में नेतृत्व करने की क्षमता थी। उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना योगदान दिया है। ऐसे महापुरुष को स्मरण करना आवश्यक है। उनका जीवन प्रेरणाओं से भरा हुआ है जिसे हर व्यक्ति को अपनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने नेताजी बोस की जयंती के अवसर पर आयोजकों एवं सभी शिक्षकों को बधाइयाँ दी।
मुख्य अतिथि रूप में अपने उद्बोधन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सोबन सिंह जीना परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाया जाना बहुत सराहनीय कदम है। वे महान व्यक्ति रहे है। हमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने आयोजकों को बधाइयाँ दी।
अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को लेकर कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने एक क्रांतिकारी के रूप में भारतवासियों को एक किया। भारत की आजादी के लिए उनका योगदान स्मरणीय है।
कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने संचालन किया।
जयंती अवसर पर बिपिन जोशी, भुवन टम्टा, प्रमोद भट्ट, हेम चंद्र पांडे, राजेन्द्र सिंह बगडवाल,डॉ युगल पांडे, प्रकाश सती, गीता रावत, अनीता नयाल, जयवीर सिंह नेगी, जीवन चन्द्र मठपाल, नंदन जड़ौत, केवलानंद पाठक,हरेंद्र बगडवाल, देवेंद्र पोखरिया, त्रिलोक बिष्ट, एम. एम. पांडे, भुवन विद्यार्थी, हेमा डसीला, विनीत कांडपाल, हेमा, ईश्वर बिष्ट,आलोक वर्मा, गोविंद मेर, हेमलता अवस्थी, डॉ पीयूष पोखरिया, डॉ राजेश राठौर, डॉ बी सी एस चौहान, डॉ गौरव कर्नाटक, डॉ साक्षी तिवारी, डॉ तिलक राज जोशी, डॉ ललित जोशी, गणेश तिवारी, आनंद बिष्ट, हरीश बिष्ट, कमलेश नेगी, गुलाब राम, हरीश चंद्र सहित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी, छात्रसंघ के पदाधिकारी आदि शामिल हुए।
