Almora -: आठवीं के बाद सीधे दसवीं की परीक्षा देंगे विद्यार्थी

अल्मोड़ा| आज से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है| जो 19 अप्रैल तक संचालित की जाएंगी| लंबे समय बाद छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ है| आज से शुरू होने वाली परीक्षाएं 19 अप्रैल को खत्म होंगी| इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से पूरी तैयारियां की गई है| 124 केंद्रों पर दोनों पारियों में होने वाली इस परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 17680 विद्यार्थी शामिल होंगे| हाई स्कूल में 9128 विद्यार्थी आठवीं के बाद कोरोना के कारण बिना कोई परीक्षा के ही सीधे दसवीं की परीक्षा देंगे| आज पहले दिन हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी| बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभाग की ओर से 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं| जनपद में कुल 315 विद्यालय हैं| जिसमें 22 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखें गए है| बताते चलें कि परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा वहीं परीक्षा के दौरान विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं| परीक्षा व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी रहेगी|