अल्मोड़ा-: राज्य आंदोलनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर जताई नाराजगी, 10 से निकालेंगे रथ यात्रा

अल्मोड़ा| राज्य आंदोलनकारियों ने मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताई और 10 मार्च से जिले में रथयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताने की चेतावनी दी है| राज्य आंदोलनकारियों की डालाकोट में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है|


बताते चलें कि राज्य आंदोलनकारियों ने गैरसैंण में राज्य आंदोलन में शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक बनाने, देहरादून स्थित शहीद स्मारक में बने कक्षों में बाहर से आने वाले राज्य आंदोलनकारियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने की मांग की है|
उनका कहना है कि लंबे समय से मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं| लेकिन सरकार इस पर गौर नहीं कर रही है| 10 मार्च को सुबह 10 बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा में एकत्र होकर वह यहां से चितई, पेटशाल, बाड़ेछीना, काफलीखान, आरतोला-गरुड़ाबाज, पुनवानौला, धौलादेवी, दन्या, कपड़खान, सोमेश्वर, द्वाराहाट, चौखुटिया, मासी, भिकियासैंण, भत्तरोंजखान, रानीखेत आदि कस्बों में रथ यात्रा निकालेंगे|