Almora -: निशुल्क टेली अकाउंट कंप्यूटर प्रशिक्षण आरंभ

अल्मोड़ा| राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा की ओर से जेट्स आईटी बक्शी खोल अल्मोड़ा में छह माह का निशुल्क टेली अकाउंट कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है| शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई है| इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आगे बढ़ाना है| प्रशिक्षण में 35 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है| यहां संस्था की अध्यक्ष संगीता जोशी, प्रशिक्षक मोहन मिश्रा, हर्षिता एवं कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक के संजीव कुमार आदि मौजूद रहे|