अल्मोड़ा -: मुंबई से लौटी आमा को घर ले जाने के लिए बेटे ने जताई असमर्थता, जाने कारण👇

अल्मोड़ा| 4 महीने बाद मुंबई से भिकियासैण लौटी 68 वर्षीय हेमा देवी फिलहाल घर से दूर ही रहेंगे|
बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है| घर में मजदूर बेटा अक्सर बाहर रहता है| दूसरा बेटा और बहू दिव्यांग है| ऐसे में बेटे ने मां को घर ले जाने में असमर्थता जताई है| जिस कारण उन्हें नारी निकेतन भेजा गया है| जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी|


उनके स्वस्थ होने पर परिजनों उन्हें घर ले जा सकेंगे|
बताते चलें कि भिकियासैण की हेमा देवी 4 महीने पहले घर से कहीं चली गई थी| उनके मुंबई की सड़क पर घूमने का एक वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया था| उनके निर्देश पर हरकत में आई अल्मोड़ा पुलिस टीम ने उन्हें 10 जनवरी को मुंबई से खोजा था| पुलिस टीम सोमवार को उन्हें अल्मोड़ा लाई तो परिजनों ने उन्हें घर ले जाने से इंकार कर दिया| पुलिस के अनुसार, हेमा देवी के बेटे महेंद्र का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार मां दिव्यांग पत्नी और छोटे बच्चों की एक साथ देखरेख करना उनके लिए मुमकिन नहीं है| मां के स्वस्थ होने पर भी उन्हें घर ले जाएंगे|