
अल्मोड़ा में पिछले कई दिनों से रोडवेज बसों का संचालन कई रूटों पर बाधित चल रहा है। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में रानीखेत में भी अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इसलिए आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को शनिवार के दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लंबी रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा।
आज शनिवार के दिन दिल्ली- देहरादून, गैरसैंण- बरेली, रामनगर- दिल्ली, गैरसैंण- दिल्ली, लखनऊ व हल्द्वानी की बसों का संचालन बाधित रहा जिस कारण यात्रियों को काफी प्रभाव पड़ा और उन्हें निजी टैक्सियों व अन्य वाहनों से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी।

