Almora -: सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने उच्च अधिकारियो से बात कर उपलब्ध कराया आक्सीजन कान्सेट्रेटर, अल्मोडा जिला अस्पताल का है मामला

आज सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे को फ़ोन द्वारा सूचना मिली कि रमोती देवी जिनके फेफड़ों में इन्फेक्शन है जिनका पिछले डेढ़ महीने से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में इलाज चल रहा है| जिनको 24 घंटे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है अस्पताल प्रशासन द्वारा आज सुबह इनका ऑक्सीजन हटा दिया गया था, मामले की गम्भीरता को देखते हुए संजय पांण्डे ने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की व मौके पर जाकर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाया| सबसे आश्चर्य की बात ये है कि इतने बड़े अस्पताल में अभी तक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट शुरू नही हो सका है| जबकि इसके लिए एक आदमी भी अलग से रखा हुआ है।ऑक्सीजन प्लांट को अभी तक अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर नही किया गया है| अस्पताल प्रशासन इस को चालू करवाने के लिए प्रयास कर रहा है, इसके लिए एक पत्र शासन को भी भेजा गया है|
बहरहाल अभी मरीज की हालत ठीक है डॉक्टर मरीज की नियमित देखभाल कर रहे है।