अल्मोड़ा:- जिले में एक साल के अंतर्गत बढ़े टीबी के इतने मरीज…… पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में 1 साल के अंतर्गत टीबी के मरीजों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि 1 साल के अंतर्गत टीबी के 83 नए मरीजों को चिन्हित किया गया है और स्वास्थ्य विभाग भी बढ़ती मरीजों की संख्या से चिंता में है। वर्तमान में टीबी के मरीजों की संख्या जिले में 720 पहुंच गई है और इन हालातो में विभाग के लिए 2025 तक जिले को टीबी मुक्त करना काफी चुनौती पूर्ण हो गया है। स्वास्थ्य विभाग टीबी की रोकथाम के लिए कई अभियान चला रहा है और 2023 में जिले के अंतर्गत टीवी के 637 मरीज चिन्हित किए गए थे।

एक साल के अंतर्गत 83 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। काफी जागरुकता के बाद भी टीबी के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिस कारण स्वास्थ्य विभाग भी चिंता में है। बता दे की टीबी शरीर के मस्तिष्क, झिल्ली ,हड्डियां, फेफड़े आदि अंगों को प्रभावित करता है और इस रोग में खासने या छींकने के दौरान इसके जीवाणु हवा में फैलकर सांस के जरिए अन्य व्यक्ति के शरीर में भी प्रवेश कर सकते हैं इसलिए इस रोग के दौरान मरीज और उनकी देखरेख करने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए।